UPPSC RO ARO Cut Off 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम जारी होने पर ही इसके साथ कट ऑफ मार्क्स भी घोषित किए जाएंगे।
कट ऑफ अंक यह दर्शाते हैं कि किसी उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने के लिए न्यूनतम कितने अंक लाने होंगे। केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे, जो इन निर्धारित न्यूनतम अंकों को प्राप्त कर पाएंगे। इस लेख में अभ्यर्थी सामान्य (GEN), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला एवं दिव्यांग (PWD) श्रेणियों के लिए संभावित UP RO ARO कट ऑफ 2025 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Cut Off 2025
UPPSC RO ARO Cut Off 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा 27 जुलाई 2025 को आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम का अब अभ्यर्थियों को इंतजार है। खासकर, सभी की निगाहें अब कट ऑफ अंकों पर टिकी हुई हैं। आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम के साथ ही कट ऑफ भी जल्द जारी किए जाएंगे।
कट ऑफ वे न्यूनतम अंक होते हैं, जिन्हें प्राप्त करना मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य होता है। ये अंक अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय किए जाते हैं और इनका निर्धारण परीक्षा की कठिनता, कुल अभ्यर्थियों की संख्या, उपलब्ध रिक्तियों और पिछले वर्षों की कट ऑफ ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।
Read Also:
- बिना एग्जाम पाएं बैंकिंग सेक्टर में सीधी नौकरी! Central Bank of India में ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन
- अब डॉक्टर बनने के लिए ना परीक्षा, ना फॉर्म! NMMC की इस भर्ती में बस इंटरव्यू से होगा चयन
UPPSC RO ARO Cut Off 2025: जानिए यूपी RO/ARO की संभावित कट ऑफ
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा विभिन्न विभागों में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए RO/ARO 2025 की प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब 2025 की संभावित कट ऑफ को लेकर उत्सुक हैं।
इस लेख में अभ्यर्थी न केवल इस वर्ष की अनुमानित कट ऑफ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि पिछले वर्षों की श्रेणीवार कट ऑफ और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अर्हक अंकों के बारे में भी जान सकते हैं। यह जानकारी परीक्षा की तैयारी में दिशा देने में सहायक होगी।
कैटेगरी | UPPSC RO ARO अनुमानित कट ऑफ (अंक) |
सामान्य (UR) | 125 – 135 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 120 – 130 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 120 – 130 |
अनुसूचित जाति (SC) | 104 – 110 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 92 – 100 |
दिव्यांग (PwD) | 80 – 90 |
महिला (UR/OBC) | 118 – 125 |
UPPSC RO ARO 2025: जानें पास होने के लिए चाहिए कितने अंक?
UPPSC RO/ARO 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा तय किए गए न्यूनतम अर्हक अंक (Minimum Qualifying Marks) प्राप्त करना जरूरी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये अंक कट ऑफ मार्क्स से अलग होते हैं।
न्यूनतम अर्हक अंक का मतलब है — परीक्षा में पास होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को कम से कम इतने अंक तो लाने ही होंगे, चाहे कट ऑफ जितनी भी जाए। ये अंक श्रेणी के अनुसार भिन्न होते हैं। नीचे सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांग (PWD) वर्गों के लिए श्रेणीवार न्यूनतम योग्यता अंक दिए गए हैं:
श्रेणीवार (Category) | न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks) (%) |
Gen/OBC/EWS | 40% |
SC/ST | 35% |
PwD | 35% |

Read Also:
- Uttarakhand Cloudburst News Live: उत्तराखंड के सांसदों से अमित शाह ने ली हादसे की जानकारी, हर्षिल घाटी में सैलाब में 4 की मौत.. हर अपडेट
- Uttarkashi Cloudburst: बादल फटने से तबाही, 4 की मौत, हाईवे जर्जर, राहत-बचाव तेज़
- UP TGT Exam Date 2025 OUT: कब होंगे यूपी टीजीटी और पीजीटी एग्जाम? पूरी जानकारी यहां
- Satya Pal Malik Death News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 78 वर्ष की उम्र में निधन
- UPTET Exam Date 2025: जनवरी में होगी परीक्षा, जानें डेट्स और पैटर्न की पूरी जानकारी
UPPSC RO ARO 2025 Cut Off Download
अगर आप भी UPPSC RO ARO 2025 की कट ऑफ लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो चिंता न करें — हमने नीचे आसान और चरणबद्ध तरीके (Step-by-Step Process) से बताया है जिससे आप बिना किसी परेशानी के आधिकारिक कट ऑफ PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
- आपको सबसे पहले UPPSC की Official Website पर Visit करना होगा।

- अब आपको Home Page पर “Result” या फिर “Notification” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज आ जायेगा जहाँ आपको “UPPSC RO/ARO Prelims Cut Off Marks 2025” जैसा link मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर CUT Off PDF फार्मेट में खुल जायेगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।