8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा को लेकर लंबे समय से जो अटकलें चल रही थीं, उन पर अब विराम लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार जल्द ही 8th Pay Commission के चेयरमैन और अन्य सदस्यों की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान कर सकती है। इससे पहले की बैठकों और कर्मचारी संगठनों की मांगों के बाद अब यह संकेत मिल रहा है कि केंद्र सरकार इस दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है।
Read Also:
UP TGT PGT TET Exam 2025: 4163 पदों पर भर्ती, देखें परीक्षा तिथियां
8th Pay Commission को लेकर देरी से बढ़ी बेचैनी
16 जनवरी को सरकार ने 8th Pay Commission की घोषणा तो कर दी थी, लेकिन अब सात महीने बीतने के बाद भी इसकी प्रक्रिया में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म होना है और नया आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना चाहिए था। हालांकि अभी तक न तो चेयरमैन की नियुक्ति हुई है और न ही टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) को अंतिम रूप दिया गया है। इस वजह से करोड़ों सरकारी कर्मचारी बेसब्री से अगली अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं।
सरकार ने कहा – “उचित समय” पर होगा 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी
राज्यसभा में सांसद सागरिका घोष ने सरकार से पूछा कि 8th Pay Commission के गठन की अधिसूचना कब जारी होगी। इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखा कि सरकार को विभिन्न पक्षों से सुझाव मिले हैं और फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अधिसूचना “उचित समय” पर जारी की जाएगी। फिलहाल किसी निश्चित तारीख का एलान नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों के बीच इंतजार और भी बढ़ गया है।
Read Also:
- टाटा ने लांच की मात्रा 1.10 लाख रुपए में Tata Nano hybrid जिसमें आपको मिलेगा 624 सीसी का इंजन के साथ 33 KMPL का दमदार माइलेज
- सेविंग अकाउंट वालों के लिए खुशखबरी! अब नहीं देना होगा मिनिमम बैलेंस चार्ज Savings Account News
- Tata Punch इलेक्ट्रिक वर्जन में हो गई लॉन्च, मिल रहा दमदार बैटरी, एक चार्ज में देगा 421KM रेंज
- HAIR CARE TIPS
- Health Tips in Hindi: कैसे रहें हमेशा तंदुरुस्त
8th Pay Commission के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति पर सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में सरकार से पूछा गया कि क्या उसने 8वें वेतन आयोग के चेयरमैन और सदस्यों के नाम तय कर लिए हैं और इनकी नियुक्ति कब की जाएगी। इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद ही चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसके अलावा, मंत्री से यह भी पूछा गया कि टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) की क्या प्रगति है और क्या आयोग को सिफारिशें पेश करने की कोई समय-सीमा तय की गई है। इस पर उन्होंने बताया कि सरकार ने रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डीओपीटी और राज्यों सहित विभिन्न अहम विभागों से सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया तय होगी।
2026 तक नहीं आ पाएंगी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें? जानिए क्या है वजह
हर 10 साल में केंद्र सरकार वेतन आयोग का गठन करती है ताकि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की जा सके। आमतौर पर आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में 18 से 24 महीने लग जाते हैं, जिसके आधार पर ही नई सैलरी स्ट्रक्चर लागू किया जाता है।

हालांकि इस बार 8th Pay Commission की प्रक्रिया में देरी होती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और न ही चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रिपोर्ट आने में कम से कम डेढ़ से दो साल का समय लग सकता है।
पिछले वेतन आयोग की रिपोर्ट भी समय पर नहीं आई थी, लेकिन उसे जनवरी 2016 से रेट्रोस्पेक्टिव (पूर्वव्यापी) इफेक्ट के साथ लागू किया गया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की संभावना जताई जा रही है।
-
टाटा ने लांच की मात्रा 1.10 लाख रुपए में Tata Nano hybrid जिसमें आपको मिलेगा 624 सीसी का इंजन के साथ 33 KMPL का दमदार माइलेज
Tata Nano hybrid: भारत में कार के मामले में टाटा कंपनी कितना लोकप्रिय है यह तो आप सभी जानते ही होंगे जो भारतीय लोगों के लिए की कम कीमतों में और अच्छे फीचर्स के साथ परफॉर्मेंस वाली कारों को लॉन्च करती आ रही है आज के समय भारत का हर व्यक्ति टाटा के ही कर…
-
सेविंग अकाउंट वालों के लिए खुशखबरी! अब नहीं देना होगा मिनिमम बैलेंस चार्ज Savings Account News
WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now Instagram Group Join Now
-
Tata Punch इलेक्ट्रिक वर्जन में हो गई लॉन्च, मिल रहा दमदार बैटरी, एक चार्ज में देगा 421KM रेंज
Tata Punch EV: भारत में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है और टाटा मोटर्स ने इस क्षेत्र के लिए अपनी Tata Punch EV को लॉन्च कर दिया है WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now Instagram Group Join Now
