Gold Price Today: भारत में रोजाना सोने के दामों में बदलाव देखने को मिलते हैं, जो बाज़ार के हलचल की वजह होते हैं। सोने के ग्राहकों और निवेशकों के मध्य सोने के बदलते दाम रोज़ चर्चा का विषय होते हैं। इस लेख में हम बात करेंगे कि आज सोने के क्या भाव चल रहे हैं। क्या आज का दिन सोने में निवेश के लिए सही है अथवा नहीं?
Gold Price Today आज सोने के दाम
आज सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है।। यह तीसरा दिन है जब सोने के दाम बढ़ोतरी देखी गई है। आज की बढ़ोतरी कुछ इस तरह से है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,890 (+₹1)
10 ग्राम – ₹98,900 (+₹10)
100 ग्राम – ₹9,89,000 (+₹100)
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,066 (+₹1)
10 ग्राम – ₹90,660 (+₹10)
100 ग्राम – ₹9,06,600 (+₹100)
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹7,418 (+₹1)
10 ग्राम – ₹74,180 (+₹10)
100 ग्राम – ₹7,41,800 (+₹100)
पिछले दिनों सोने के दाम
यदि हम पिछले हफ्ते सोने के दामों पर नज़र डालते हैं, तो हम देखते जून के आखिरी सप्ताह में सोने के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली थी। जिससे सोने का बाजार तेजी से नीचे गिर गया था। 23 जून 2025 से 30 जून 2025 तक लगातार सोने के दाम गिर थे। उसके बाद 1 जुलाई 2025 से आज 3 जुलाई 2025 तक सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
इसे भी पढ़े- सिर्फ 50 लोग ही खरीद सकेंगे Mercedes Benz EQS 580 Celebration Edition
प्रमुख शहरों में सोने का हाल
आज भारत के प्रमुख शहरों में कीमत लगभग एक जैसी हैं, जैसे चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और केरल में सोना का यही रेट देखा गया। जबकि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम ₹9,905 और 22 कैरेट सोने का दाम ₹9,081 पर पहुंचा। अहमदाबाद और वडोदरा में सोने का रेट ₹5 ज़्यादा रहा – यानी 24 कैरेट सोना ₹9,895 और 22 कैरेट सोना ₹9,071 पर बिकता रहा है।
आज 3 जुलाई 2025 को आने वाले सोने के दामों में बदलाव से न केवल कीमतें बढ़ें हैं, बल्कि निवेशकरों को एक संकेत भी मिला है कि उन्हें निवेश करने के लिए अभी दामों के गिरने का इंतेज़ार करना चाहिए। घटती हुई कीमतों में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।