PM Kisan 20th Installment Date : भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं में से एक प्रमुख योजना है PM Kisan Samman Nidhi Yojana। इस योजना का उद्देश्य देश के उन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो पात्रता के मापदंडों को पूरा करते हैं। यदि आप एक किसान हैं, तो इस योजना से जुड़कर हर वर्ष सरकार से सीधी आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। अब तक इस योजना की 19 किश्तें जारी की जा चुकी हैं, जिससे करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिला है।
वर्तमान में PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत 20वीं किस्त का सभी पात्र किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। करोड़ों किसान यह जानने को उत्सुक हैं कि इस बार यह किस्त कब जारी होगी और इसकी तारीख क्या हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स और चर्चाओं के अनुसार, PM Kisan 20th Installment की शुरुआत बिहार से हो सकती है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि इसकी तारीख जल्द ही सामने आ सकती है।
तो आइए जानें इस योजना से जुड़ी अहम बातें, पात्रता, संभावित तारीख और किस्त से जुड़ी अन्य जानकारियाँ — जो अगले स्लाइड्स/सेक्शन में दी गई हैं।
PM Kisan 20th Installment Date कब आएगी? जानिए संभावित तारीख
सबसे पहले जानते हैं कि PM Kisan Yojana की अगली किस्त आखिर कब तक आ सकती है। इस योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और अब PM Kisan 20th Installment का इंतजार किसानों को बड़ी बेसब्री से है।
इसे भी पढ़ें:
- टाटा ने लांच की मात्रा 1.10 लाख रुपए में Tata Nano hybrid जिसमें आपको मिलेगा 624 सीसी का इंजन के साथ 33 KMPL का दमदार माइलेज
- सेविंग अकाउंट वालों के लिए खुशखबरी! अब नहीं देना होगा मिनिमम बैलेंस चार्ज Savings Account News
- Tata Punch इलेक्ट्रिक वर्जन में हो गई लॉन्च, मिल रहा दमदार बैटरी, एक चार्ज में देगा 421KM रेंज
- HAIR CARE TIPS
- Health Tips in Hindi: कैसे रहें हमेशा तंदुरुस्त
इस योजना में हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर दी जाती है। अगर हाल की कुछ किस्तों पर नज़र डालें, तो:
- 17वीं किस्त जुलाई 2024 में दी गई थी,
- 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में आई,
- और 19वीं किस्त फरवरी 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई।
इस हिसाब से देखा जाए तो PM Kisan 20th Installment जून 2025 में आनी चाहिए थी। लेकिन किसी कारणवश अब तक यह जारी नहीं हो सकी है। अब ऐसा माना जा रहा है कि यह किस्त जुलाई 2025 में आ सकती है, और 18 जुलाई की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज़ हो रही हैं।
PM Kisan 20th Installment Date
18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी जिले का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वे गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

अब ऐसी चर्चाएं ज़ोरों पर हैं कि इसी मौके पर PM Kisan 20th Installment भी जारी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो लाखों किसानों के खातों में एक साथ पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
कितनी राशि आएगी किसानों के खाते में?
पीएम किसान योजना के तहत हर पात्र किसान को साल में ₹6,000 की सहायता दी जाती है, जिसे ₹2,000 की तीन किस्तों में बाँटा जाता है। इस बार जब PM Kisan 20th Installment Date जारी होगी, तो पहले की तरह ही किसानों के बैंक खाते में सीधे ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे।
जो भी किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं और पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं, उन्हें यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए मिलती है।
