Samsung Galaxy Z Fold 7, Flip 7 & Flip 7 FE Launched: Samsung ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन्स की धमाकेदार एंट्री की है, जिसमें से Samsung Fold और Flip सीरिज को लांच कर दिया है। Samsung कंपनी हर साल अपने दो Flagship Launch Event करती है। एक इवेंट साल की शुरुआत में और दूसरा इवेंट जुलाई में करती है। कंपनी साल की शुरुआती इवेंट में Galaxy S सीरीज फोन्स को लॉन्च करती है। जबकि जुलाई वाले इवेंट में कंपनी Fold और Flip सीरीज को Launch करती है।
इस बार कंपनी ने अपने 3 Fold और Flip Smartphone’s की धमाकेदार लॉन्चिंग की है, जिसमें से Samsung Galaxy Z Fold 7, Samsung Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE है। आइए जानते हैं इस फोन के सभी फीचर और कीमत के बारे में
Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 Inch का Dynamic AMOLED मुख्य Display दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फोन में 6.5 इंच का Dynamic AMOLED कवर स्क्रीन भी मौजूद है, जो समान रूप से 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का वजन लगभग 215 ग्राम है जो कि फोल्डेबल होने के बाद भी Samsung S 25 ultra से हल्का है।

कैमरे की बात करें तो, इसमें Triple Rear Camera सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP, 12MP और 10MP के सेंसर शामिल हैं। वहीं, Front और Cover Screen दोनों पर 10MP के कैमरे मौजूद हैं। यह डिवाइस Most Powerful Processor Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर रन करता है।
बैटरी की बात करें तो Galaxy Z Fold 7 में 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 की खासियतें
Samsung Galaxy Z Flip 7 में 6.9 Inch का Dynamic AMOLED Display दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही, फोन में 4.1 इंच की AMOLED कवर स्क्रीन भी मिलती है। कैमरे की बात करें तो, इसमें 12MP और 50MP का Dual Rear Camera सेटअप मिलता है, जबकि Selfie और Video Calling के लिए 10MP का Front Camera दिया गया है।

यह Smartphone Exynos 2500 Processor पर काम करता है और इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 25W Wiredऔर Wireless दोनों प्रकार की charging सपोर्ट उपलब्ध है। फोन 12GB RAM के साथ आता है, और Storage Option में 256GB और 512GB शामिल हैं। Galaxy Z Flip 7 और Z Fold 7, दोनों ही Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलते हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Tesla Model Y: अब भारत में भी लॉन्च हुआ टेस्ला, जानें क्या है खासियत और कीमत
- Gold Price Update: सोने की कीमत में फिर से उछाल, जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताज़ा रेट
- Dates for helth: स्वास्थ्य का खजाना, खजूर खाने के 10 चौंकाने वाले फायदे!
- 8000mAh Battery Wala Powerhouse – Redmi Turbo 4 Pro!
- How To Grow Corn Plant मानसून के मौसम का उठाएं फायदा, जानिए मक्का लगाने का आसान तरीका
Galaxy Z Flip 7 FE बजट-फ्रेंडली फ्लिप फोन की एंट्री
इस बार कंपनी ने एक बजट-फ्रेंडली फ्लिप फोन भी लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की बात करें तो इसमें 6.7 Inch का Dynamic AMOLED Display दिया गया है, जबकि इसकी Cover Screen 3.4 Inch की Super AMOLED Display के साथ आती है।

यह Smartphone Exynos 2400 Processor पर चलता है और इसमें Galaxy AI का सपोर्ट भी मिलता है, जो यूज़र्स को Smart Features का बेहतर अनुभव देता है। Camera सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 12MP का Dual Rear Camera मौजूद है, जबकि Front में 10MP का कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W की Fast Charging को सपोर्ट करती है।
Price & Availability
Samsung यूजर्स के मन में यह सवाल भी उठ रहा होगा कि इन धमाकेदार फोन्स की कीमत क्या होगी तो आपको बता दें कि कंपनी ने अभी तक इन नए Smartphone की Price का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7, और Z Flip 7 FE के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं। कंपनी के अनुसार, ये डिवाइसेज़ 25 जुलाई से बाजार में उपलब्ध होंगे।
Visit official website: https://www.samsung.com/in/smartphones/galaxy-z-fold7/?page=home