Coolie first day collection world wide: कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले ही दिन की शानदार कमाई के साथ ‘कुली’ सबसे बड़ी तमिल ओपनर बन गई है और इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
इस एक्शन-ड्रामा में रजनीकांत के साथ नागार्जुन और श्रुति हासन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, जबकि बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने खास कैमियो कर सभी को चौंका दिया। आमिर के लुक और अभिनय ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कमाई कर साबित कर दिया है कि रजनीकांत का जादू अब भी बरकरार है।
Read Also:
IBPS PO Prelims Admit Card 2025 Out जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Coolie first day collection in India
रिपोर्ट के अनुसार, ‘कुली’ ने भारत में रिलीज़ के पहले ही दिन 65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इसमें तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी—सभी भाषाओं के आंकड़े शामिल हैं। हालांकि, हिंदी संस्करण को सीमित स्क्रीन्स मिलने के कारण इसकी कमाई उस भाषा में अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन बाकी भाषाओं में फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है।
Coolie first day collection world wide 150 करोड़ के पार

Coolie first day collection: ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के अनुसार, ‘कुली’ ने रिलीज़ के पहले दिन भारत में सभी भाषाओं के वर्ज़न मिलाकर 68-70 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी वर्ज़न ने बेहद सीमित शोज़ के बावजूद 5.50 से 6.50 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ रुपये से भी अधिक पहुंच गया है, जो किसी भी तमिल फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ‘कुली’ ने इतिहास रच दिया है और रजनीकांत का स्टार पावर एक बार फिर साबित कर दिया है।
Read Also:
- National Lok Adalat Today: आज 13 सितम्बर को चालान से लेकर बैंक लोन तक, आज होगा निपटारा
- किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण और उपाय kidney kharab hone ke lakshan in hindi
- T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने राशिद खान, जानें टॉप 5 में कितने भारतीय
- NEET UG Counselling राउंड-2 इस तारीख से शुरू होगी, जानें कब जारी होगा सीट आवंटन रिज़ल्ट
- NHPC Recruitment 2025: पावर सेक्टर में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें वेतनमान, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया
Coolie ने ‘वॉर 2’ को भी पीछे छोड़ा
Coolie first day collection: ‘कुली’ के साथ ही सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ भी रिलीज़ हुई, जिसने पहले दिन भारत में 52 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रदर्शन के साथ ‘वॉर 2’ 2025 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और इसने ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, वर्ल्डवाइड आंकड़ों में ‘कुली’ ने भारी बढ़त लेते हुए ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है।
Join for More updates: Learn India News





