Hyundai Motor कंपनी ने SUV सेगमेंट में एक नया मुकाम हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपनी नई फ्लैगशिप कार Hyundai Palisade को पेश किया है। यह एक प्रीमियम 8-Seater SUV है, जिसे खास तौर पर बड़े परिवारों और लंबी यात्राओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।
मॉडर्न डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक फीचर्स से लैस यह कार कंपनी की तकनीकी क्षमता और लग्ज़री अप्रोच का बेहतरीन उदाहरण है। Palisade न केवल दमदार इंजन के साथ आती है, बल्कि इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। ऐसे में यह कार अंतरराष्ट्रीय बाजार में Hyundai के प्रीमियम पोर्टफोलियो को और मजबूत करती है। अभी तक Hyundai Palisade भारत में लॉन्च नहीं हुई है लेकिन जल्द ही यह कार भारत में भी लॉन्च होगी तो आइए जानते हैं कि इस up coming कार में क्या क्या देखने को मिलेगा।
Read Also:
Tata Harrier EV vs Tesla Model Y: इंडिया में कौन होगी बेस्ट कार आइए जानें
Engine और Transmission की दमदार परफॉर्मेंस
Hyundai Palisade में 3.8 लीटर का 3800 CC शक्तिशाली V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 292 PS की ताकत और 355 NM का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 8-Speed Automatic Gearbox से जुड़ा हुआ है, जिससे ड्राइविंग अनुभव काफी स्मूद और आरामदायक बनता है। कार में टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव, दोनों विकल्प मौजूद हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार वेरिएंट चुन सकते हैं। हालांकि डीज़ल वेरिएंट की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें सेंटा-फे वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, जो 150 PS/400 NM और 185 PS/400 NM की दो पावर ट्यूनिंग में उपलब्ध है।
Hyundai Palisade के फीचर्स जो लग्ज़री का अहसास कराएं
Hyundai Palisade को न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस के लिए, बल्कि इसके लग्ज़री और आधुनिक फीचर्स के लिए भी पसंद किया जा रहा है। इस एसयूवी में 10.28-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे स्मार्ट कनेक्टिविटी विकल्पों को सपोर्ट करता है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें हारमन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा, ड्राइवर के लिए 12.3-इंच का डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हैड्स-अप डिस्प्ले (HUD) जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

पैसेंजर कम्फर्ट का खास ध्यान रखते हुए इसमें 2 सनरूफ, 7 यूएसबी पोर्ट, 16 कप होल्डर और हर रो के लिए रूफ माउंटेड एसी वेंट्स दिए गए हैं। थर्ड रो में बैठने वालों के लिए वन-टच सीट फोल्डिंग, पावर फोल्डिंग और रेक्लाइन जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जो इसे एक प्रीमियम और व्यावहारिक एसयूवी बनाते हैं।
सेफ्टी फीचर्स, जो हर सफर में साथ निभाए
Hyundai Palisade को सिर्फ आरामदायक ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित एसयूवी के रूप में भी तैयार किया गया है। कंपनी ने इसमें कई आधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल की हैं, जो यात्रियों को हर स्थिति में सुरक्षा प्रदान करती हैं। कार में 7 एयरबैग्स दिए गए हैं जो दुर्घटना की स्थिति में प्रभावी सुरक्षा देते हैं। इसके अलावा, इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसी सुविधा है जो ट्रैफिक के अनुसार गति को अपने आप नियंत्रित करती है।
ड्राइविंग को और भी सुरक्षित बनाने के लिए इसमें ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, कोलिशन अवॉइडेंस असिस्ट, स्पीड लिमिट अलर्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर इसे न सिर्फ परिवार के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं, बल्कि लॉन्ग ड्राइव के दौरान भी मानसिक सुकून प्रदान करते हैं।
Read Also:
- टाटा ने लांच की मात्रा 1.10 लाख रुपए में Tata Nano hybrid जिसमें आपको मिलेगा 624 सीसी का इंजन के साथ 33 KMPL का दमदार माइलेज
- सेविंग अकाउंट वालों के लिए खुशखबरी! अब नहीं देना होगा मिनिमम बैलेंस चार्ज Savings Account News
- Tata Punch इलेक्ट्रिक वर्जन में हो गई लॉन्च, मिल रहा दमदार बैटरी, एक चार्ज में देगा 421KM रेंज
- HAIR CARE TIPS
- Health Tips in Hindi: कैसे रहें हमेशा तंदुरुस्त
भारत में लॉन्च की उम्मीदें बरकरार
अभी तक Hyundai Palisade भारत में नहीं लॉन्च हुई है परन्तु ऐसा माना जा रहा है कि Hyundai Palisade को Hyundai जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च करेगी। अभी तक कंपनी के द्वारा ऐसा कोई भी सूचना आयी है कि यह कब तक लॉन्च होगी, परन्तु यह कार जब भी इंडिया में आएगी तो धूम मचा देगी और यह Toyota Fortuner को सीधा टक्कर देगी।
अगर यह कार Fortuner को टक्कर देगी तो सीधी सी बात है कि इस कार कि कीमत भी Fortuner के जैसी ही रहने वाली है।
