Rahul Gandhi News: इलेक्शन कमीशन जानता है डेटा फटेगा, जो वो छिपा रहा है हम उजागर करेंगे

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग को जवाब देते हुए कहा, डेटा उनका है, मेरा नहीं। आयोग से इसे सार्वजनिक करने और सच उजागर करने की मांग की।
Rahul Gandhi News

Rahul Gandhi News: वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है और उनसे इस मामले में हलफनामा जमा करने को कहा है। राहुल गांधी का कहना है कि जिस डेटा पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जा रहा है, वह उनका नहीं बल्कि चुनाव आयोग का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस पर साइन नहीं करेंगे, क्योंकि यह जानकारी आयोग के पास से आई है और उसी की जिम्मेदारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वोट चोरी का आरोप लगाने पर निर्वाचन आयोग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। हलफनामा जमा करने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि जिस डेटा पर हस्ताक्षर करने को कहा जा रहा है, वह उनका नहीं है, इसलिए वह इस पर साइन नहीं कर सकते।

Read Also:

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप

Rahul Gandhi News: न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जिस डेटा पर हलफनामे में हस्ताक्षर करने को कहा जा रहा है, वह चुनाव आयोग का है, उनका नहीं। उन्होंने सुझाव दिया कि आयोग उस डेटा को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करे, ताकि सच्चाई सामने आ सके। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है और यह समस्या सिर्फ बेंगलुरु तक सीमित नहीं, बल्कि कई अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी हुई है। उनके अनुसार, आयोग जानता है कि उसका डेटा उजागर होने पर विवाद खड़ा होगा, इसलिए वह इसे छिपाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे सामने लाकर ही रहेगी।

वोट चोरी आरोप पर राहुल गांधी को कर्नाटक चुनाव आयोग का नोटिस

Rahul Gandhi News

Rahul Gandhi News: कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उन सबूतों की मांग की, जिनके आधार पर उन्होंने आरोप लगाया था कि एक महिला ने दो बार मतदान किया। नोटिस के तुरंत बाद, निर्वाचन आयोग ने दोबारा कहा कि राहुल गांधी या तो कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र में ‘वोट चोरी’ के अपने दावों को प्रमाणित करने के लिए शपथपत्र पर हस्ताक्षर करें, या फिर बिना आधार के आरोप लगाने के लिए सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगें।

Join for more Update: Learn India News