Tata Harrier EV vs Tesla Model Y: इंडिया में कौन होगी बेस्ट कार आइए जानें

Tata Harrier EV VS Tesla Model Y — दोनों ही इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में दमदार दावेदार हैं। एक ओर जहां Harrier EV भारतीय बाजार के लिए...
Tata Harrier EV Vs Tesla Model Y

Tata Harrier EV Vs Tesla Model Y: भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। Tata Motors ने अपनी नई Harrier EV को दमदार फीचर्स, रेंज और सेफ्टी के साथ लॉन्च किया है, वहीं Tesla भी भारत में Tesla Model Y भी लॉन्च हो गयी है। दोनों गाड़ियाँ प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट बहुत ही अच्छे और दमदार फीचर्स में आती हैं, लेकिन दोनों की खासियतें और कीमतें अलग हैं। आइए आज के इस लेख में हम देखते हैं कि भारतीय मार्केट के हिसाब से कौन कार बेस्ट होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Tata Harrier EV vs Tesla Model Y Features

फीचर्सTata Harrier EVTesla Model Y
Battery Option65 kWh और 75 kWhSingle Battery 75.0 kWh (Different in RWD and AWD variants)
Range 538km – 622km (IDC)593km (RWD), 750km (AWD) (CLTC)
Charging Time25 मिनट में 80% (DC फास्ट चार्जिंग)250kW सुपरचार्जर सपोर्ट (लगभग 30 मिनट)
Top Speed (0-100km/h)6.4 Sec5.9 sec (RWD), 4.3 sec (AWD)
Drive ModesCity, Sports, Normal, Wet, Rough TerrainPerformance Based Software
DrivetrainRWD/QWD (4×4) RWD/QWD (4×4)
Infotainment System31.24cm infotainment, 26.03cm digital cluster15.4″ touchscreen, 8″ rear display, No Digital Cluster
Safety Features7 Airbag, ABS, EBD, ESP, TPMS, ISOFIXAutopilot, crash avoidance, no cluster system
InteriorLeatherette seats, Dual zone AC, Ventilated seatsMinimal Design, Panoramic Roof, Wireless Charger
Camera560 Degree360 Degree
Design SUVSporty
Boot Space502 Litres854 Litres
Ground Clearance205mm167mm
Price in India₹21.49 lakh to ₹30 lakh₹60 lakh

Design and interiors

Tata Harrier EV का डिज़ाइन बेहद स्पोर्टी और SUV जैसा फील देता है। LED DRLs, शार्क फिन एंटीना, सनरूफ, और ड्यूल-टोन एलॉय व्हील्स इसे शार्प लुक देते हैं। अंदर से यह लेदरेट सीट्स, ड्यूल जोन AC, और डिजिटल क्लस्टर जैसी सुविधाओं से लैस है।

Tata Harrier EV

वहीं Tesla Model Y का लुक ग्लोबल मार्केट के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है – इसमें स्मूद LED headlights, Curved Body, और Minimalistic Cabin दिया गया है जिसकी वजह से इसका इंटीरियर फ्यूचरिस्टिक और पूरी तरह से डिजिटल फील देता है, जो टेस्ला को अलग बनाता है। परन्तु इस कार में Instrument Cluster system नहीं प्रदान किया गया है जो कि इंडिया के हिसाब से काफी खाली-खाली फील देता है।

Also Read:

Safety and Build Quality

Harrier EV को भारत में 5-स्टार NCAP रेटिंग मिल चुकी है। इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, ऑटो होल्ड, डिस्क ब्रेक्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Tesla Model Y को अपनी Advanced Technology और Safety के लिए दुनियाभर में चर्चित है। इसमें AI, सेंसर सिस्टम और Autopilot जैसे फीचर्स के आते हैं, जो इसे तेज रफ्तार और जटिल स्थितियों में भी एक भरोसेमंद वाहन बनाते हैं।

Price and value for money

इन दोनों Car’s के कीमत की तुलना भारत में की जाये तो दोनों Tesla Model Y Harrier EV से 2 गुने कीमत आएगी। अगर इन दोनों कार में value for money Car देखी जाये तो Tata Harrier EV बेस्ट होगी क्योंकि टेस्ला के Autopilot जैसे Features भारत के सड़कों के हिसाब से नहीं चल पायेगी।

Tata Harrier EV की कीमत ₹21.49 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट ₹30 लाख तक जाता है। यह भारतीय बाजार के हिसाब से वाजिब है, खासकर लोकल प्रोडक्शन के कारण।

Tesla Model Y को CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत में लाया जाएगा, जिससे इसकी अनुमानित कीमत ₹60 लाख या उससे ऊपर जा सकती है। इसका ऑटोपायलट, लंबी रेंज और ब्रांड वैल्यू इसे प्रीमियम बनाते हैं, लेकिन कीमत ज्यादा है।

Disclaimer

इस लेख में दी गई सभी जानकारी विभिन्न स्रोतों और कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक डेटा के आधार पर तैयार की गई है। कीमत, फीचर्स, रेंज और अन्य तकनीकी विवरण समय और लोकेशन के अनुसार बदल सकते हैं। कृपया किसी भी प्रकार की खरीदारी या बुकिंग से पहले संबंधित कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी और तुलना के उद्देश्य से बनाया गया है, इसका उपयोग कानूनी या वित्तीय सलाह के रूप में न करें।